Bihar Board Exam 2022 Update || Bseb Exam Update || Bihar Board Matric – Inter Exam Update 2022
Bihar Board Exam 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में संशय है। दरअसल, कयास लगाए जा रहे है कि ये परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर संभवत न हो। ये स्थिति कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते पनपी है।
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 1 फरवरी 2022 से राज्य में परीक्षाएं आयोजित करने वाला था। लेकिन जिस तरह से कोरोना महामारी और नए वैरिएंट ने हाहाकार मचा रखा है। उसे लेकर कयासों का बाजार भी गर्म है।
हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के हिसाब से ही होंगी यानी कि परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 से ही होने वाली हैं।
अब कब होने वाली हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से आयोजित करने वाला है। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 से शुरू होंगी। बता दें ये तिथियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर हैं। इसके अलावा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 10 फरवरी 2022 से लेकर 20 फरवरी 2022 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षा हो सकती है। हालांकि, बिहार बोर्ड ने अभी इस संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जिससे ये ज्ञात हो सके कि क्या वाकई में परीक्षाएं नहीं टल रही है या कुछ और ही स्थिति बनने वाली है। बोर्ड के सूत्रों ने ये जानकारी दी है।
Download Official Letter By Government
हालांकि बहुत सारे छात्रों का कहना था कि परीक्षा की तिथि में विस्तार किया जाएगा या बिना परीक्षा लिए ही सभी छात्रों को उत्तीर्ण किया जाएगा जो कि बिल्कुल गलत बात है आप यह सब अफवाहों में ना आए आपको बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा एक Official letter जारी किया गया है जिसमें साफ-साफ बताया गया है कि स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे लेकिन परीक्षा अपने समयानुसार ही होगा | अगर इसके बाद किसी प्रकार कि Official Update आती है तो आपको Parikshanews.com के Official Website पर जानकारी दे दिया जाएगा , आप समय समय पर Visit करते रहे |
Download Letter – Click Here

BIhar Board Class 10th Exam Schedule
17 फरवरी 2022 | गणित |
18 फरवरी 2022 | विज्ञान |
19 फरवरी 2022 | सामाजिक विज्ञान |
21 फरवरी 2022 | अंग्रेजी |
22 फरवरी 2022 | मातृभाषा (हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली) |
23 फरवरी 2022 | दूसरी भारतीय भाषा (हिंदी बोलने वालों के लिए संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी और गैर-हिंदी भाषियों के लिए हिंदी राष्ट्रीय भाषा के रूप में) |
24 फरवरी 2022 | वैकल्पिक विषय (उच्च गणित, फारसी, संस्कृत, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अरबी, मैथिली, गृह विज्ञान, ललित कला, नृत्य, संगीत) |
BIhar Board Class 12th Exam Schedule
1 फरवरी 2022 | हिंदी, गणित |
2 फरवरी 2022 | अंग्रेजी, भौतिकी |
3 फरवरी 2022 | भूगोल, रसायन विज्ञान, कृषि |
4 फरवरी 2022 | वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर-I, इतिहास, अंग्रेजी , |
7 फरवरी 2022 | जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन |
8 फरवरी 2022 | अर्थशास्त्र, हिंदी |
9 फरवरी 2022 | उद्यमिता, मनोविज्ञान व भाषाएं – उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बंगाली |
10 फरवरी 2022 | गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर-2, फाउंडेशन कोर्स, संगीत |
11 फरवरी 2022 | इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-3, एनआरबी, सोशियोलॉजी |
12 फरवरी 2022 | एमबी। ऑल्ट इंजीनियरिंग, एमबी मैथिली, फिलॉसफी,अकाउंटेंसी |
14 फरवरी 2022 | भाषाएँ- मगही, फ़ारसी, पाली, भोजपुरी, उर्दू, संस्कृत, प्राकृत, मैथिली, अरबी, कंप्यूटर विज्ञान, बांग्ला; मल्टी मीडिया और वेब |
बिहार बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 15 मिनट के अतिरिक्त समय में छात्र पेपर पढ़ सकते हैं।
क्या परीक्षाओं के टलने की भी स्थिति बन सकती है?
जिस तरह से कोरोना संक्रमण के प्रसार में 2022 की शुरूआत से ही तेजी देखने को मिल रही है। उसके आधार पर ये भी मानकर चला जा सकता है कि परीक्षाओं को टाल दिया जाए या रद्द कर दिया जाए। हालांकि ये फिलहाल कयास भर है। अंतिम फैसला बोर्ड कोरोना की स्थिति देखकर लेगा। दूसरी तरफ ओमिक्रॉन वैरिएंट भी बोर्ड की चिंता बढ़ा रहा है।